Wednesday, October 21st, 2026

आईएएस अफसर अतहर आमिर राजस्थान से पदमुक्त

जयपुर
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में राजस्थान कैडर के अधिकारी अतहर आमिर उल शफी खान तीन साल की अवधि के लिये अंतर कैडर प्रतिनियुक्ति पर जम्मू कश्मीर जाएंगे। केन्द्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें बृहस्पतिवार को यहां से पदमुक्त कर दिया। कार्मिक विभाग ने खान को पदमुक्त करने के आदेश आदेश बृहस्पतिवार को जारी किये। जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले खान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की टॉपर रही राजस्थान कैडर की अधिकारी टीना डाबी से 2018 में शादी की थी। दोनों ने पिछले वर्ष नवम्बर में आपसी सहमति के आधार पर पारिवारिक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी।

दो महीने पहले तलाक की अर्जी
यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर और आईएएस अफसर टीना डाबी और अतहर आमिर खान की ओर से दो महीने पहले ही जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की गई थी।

2018 में प्यार के बाद शादी की और अब तलाक
यूपीएसई टॉपर टीना और अतहर ने ढाई साल बाद जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक की अजीर् लगाई है।

2 महीने पहले सोशल मीडिया पर ट्रोल
नवंबर में जब टीना और अतहर की तलाक की खबरें सामने आई तो इसके बाद ट्विटर पर टीना को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। देश में लव -जिहाद के मुद्दे पर शुरू हुई चर्चा के बीच टीना डाबी और अतहरर की तलाक की खबरें पर भी सोशल मीडियो पर जमकर बयानबाजी हुई। उनके तलाक को 'लव-जिहाद' से जोड़ा गया लेकिन इस मामले में टीना डाबी ने ध्यान देना बंद कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कोई भी जबाव देना उचित नहीं समझा है।
 

 

#आईएएस अफसर अतहर आमिर

Source : Agency

पाठको की राय